Haridwar Viral News प्रेमी ने दिया धोखा, शादी भी तुड़वाई, प्रेमिका ने पांच लाख में दे दी प्रेमी की सुपारी, देखें वीडियो क्या बोली प्रेमिका

Haridwar Viral News प्रेमी ने दिया धोखा, शादी भी तुड़वाई, प्रेमिका ने पांच लाख में दे दी प्रेमी की सुपारी, देखें वीडियो क्या बोली प्रेमिका

Haridwar Viral News देहरादून पुलिस ने निजी बैंक में काम करने वाले कर्मचारी सत्यम कुमार निवासी बिजनौर यूपी की हत्या के प्रयास के मामले में कर्मचारी की प्रेमिका मालिया रहमान और भाड़े पर अरेंज किए गए शार्प शूटरों अंकित चौहान निवासी लक्सर और मालिया के दोस्त मोहित निवासी ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेमिका मालिया रहमान ने धोखे से आहत होकर अपने प्रेमी की सुपारी पांच लाख रुपए में दे दी। पुलिस ने बैंक कर्मचारी को गोली मारने वाले शूटर को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि साजिश के आरोप में प्रेमिका और उसके मित्र को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ज्वालापुर की मालिया रहमान ने क्या बताया
पूछताछ में सामने आया कि मालिया और सत्यम वर्ष 2020 से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों उज्जीवन बैंक हरिद्वार में साथ काम करते थे और इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बने। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2023 में मालिया ने परिवार के दबाव में सहारनपुर निवासी युवक से निकाह किया, लेकिन सत्यम से संपर्क जारी रहा। सत्यम के दबाव में ही मालिया का शादीशुदा जीवन भी बरबाद हो गया। शादी टूटने के बाद दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहे और सत्यम लगा​तार शादी का झांसा देकर मालिया का शारीरिक शोषण करता रहा।

Haridwar Viral News

पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में सत्यम ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली और इसके बाद उसने मालिया से दूरी बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि सत्यम द्वारा सोशल मीडिया और फोन पर संपर्क बंद करने से नाराज मालिया ने उसकी हत्या की योजना बनाई। इसके लिए उसने मोहित के माध्यम से कथित तौर पर अपराधी अंकित चौहान से संपर्क किया।

पुलिस के मुताबिक, मालिया ने अंकित को सत्यम की फोटो उपलब्ध कराई और देहरादून स्थित उसके बैंक कार्यालय की जानकारी भी दी। इसके बाद 8 सितंबर को अंकित और अंकुर ने बड़ोवाला क्षेत्र में सत्यम पर फायरिंग की। हालांकि गोली लगने के बाद सत्यम की जान बच गई।

अंकित से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मालिया रहमान और उसके साथी मोहित को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार आरोपी अंकुर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मालिया रहमान निवासी पावदोई मोहल्ला, ज्वालापुर, हरिद्वार और मोहित निवासी पुष्कर एन्क्लेव, ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान लक्सर, हरिद्वार का रहने वाला है।