Haridwar Accident News डंपर की चपेट में आया ढाई साल का मासूम, घर के बाहर खेल रहा था

Haridwar Accident News एनएसजी , हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक ढाई साल के मासूम बच्चे की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विनायक उर्फ ‘गोली’ नाम का मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में शादी का सामान लेकर जा रहा एक डंपर लोडर वाहन अचानक वहां से गुजरा और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Haridwar Accident News

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कनखल थाने के एसएसआई अनुज सिंह ने एनएसजी को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वाहन चालक की तलाश जारी है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।