DPS Ranipur की दो सहेलियों ने किया हरिद्वार शहर टॉप, दोनों बनना चाहती हैं डॉक्टर, कौन हैं

DPS Ranipur की दो सहेलियों ने किया हरिद्वार शहर टॉप, दोनों बनना चाहती हैं डॉक्टर, कौन हैं

एनएसजी हरिद्वार। शहर के नामचीन स्कूल डीपीएस रानीपुर की छात्राओं ने इस वर्ष हाईस्कूल सीबीएसई परीक्षा के परिणामों में उम्दा प्रदर्शन करते हुए शहर टॉप किया है।

डीपीएस रानीपुर की छात्रा अक्षिता अग्रवाल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हरिद्वार शहर में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। वहीं, दूसरे पायदान अलीशा चौधरी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मिहिका वर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

DPS Ranipur

DPS Ranipur की दो सहेलियों ने किया हरिद्वार शहर टॉप, दोनों बनना चाहती हैं डॉक्टर, कौन हैं
DPS Ranipur की दो सहेलियों ने किया हरिद्वार शहर टॉप, दोनों बनना चाहती हैं डॉक्टर, कौन हैं

सहेली हैं दोनों टॉपर
अक्षिता अग्रवाल और अलीशा चौधरी दोनों करीबी मित्र हैं और साथ ही दोनों ने सेल्फ स्टडी को तरजीह दी। दोनों डॉक्टर बन देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं। दोनों के पिता बीएचईएल में कार्यरत हैं। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों के साथ—साथ डीपीएस रानीपुर के प्रिंसीपल अनुपम जग्गा और अन्य टीचर्स को दिया है।

रुड़की की निशिता ने किया जिला टॉप
वहीं बताया जा रहा है कि रुड़की के एक निजी स्कूल में पढने वाली निशिता ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जनपद में अभी तक उनके सबसे ज्यादा अंक हैं। वहीं दूसरी ओर डीएवी हरिद्वार, सेंट मैरीज, अचीवर्स होम के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

बधाई: सभी छात्र होनहार और देश का भविष्य हैं। नंबर कम ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। सभी छात्र छात्राओं को बधाई।

DPS Ranipur की दो सहेलियों ने किया हरिद्वार शहर टॉप, दोनों बनना चाहती हैं डॉक्टर, कौन हैं
DPS Ranipur की दो सहेलियों ने किया हरिद्वार शहर टॉप, दोनों बनना चाहती हैं डॉक्टर, कौन हैं