NSG-(news129)
पिरान कलियर : ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर पुलिस की मुस्तैदी के चलते इमलीखेड़ा क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु कटान के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर करीब 150 किलोग्राम संदिग्ध मांस, पशु अवशेष और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति समेत सात आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर दो मंजिला मकान में छापाईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि पलूनी गांव में मदरसे के पास स्थित एक दो मंजिला मकान में प्रतिबंधित पशु का कटान किया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए ठिकाने पर अचानक छापेमारी कर दी।खेतों के रास्ते भागे आरोपीपुलिस टीम को देखते ही घर के बाहर और आंगन में मौजूद आरोपियों में हड़कंप मच गया। आरोपी पुलिस को आता देख पास के खेतों के रास्ते भाग निकले।
पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। हालांकि, पुलिस ने घर के भीतर मांस की काट-छांट कर रही एक महिला को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।कुर्बानी के लिए खरीदा था प्रतिबंधित पशु: आरोपी महिला का खुलासा पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने इस पूरी साजिश का खुलासा किया। महिला ने बताया कि ईद-उल-अजहा की कुर्बानी के लिए उसके पति और अन्य साथियों ने मिलकर प्रतिबंधित पशु खरीदा था और वे उसकी कटान कर रहे थे।
इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (सभी निवासी नागल, थाना पिरान कलियर):शमीम (महिला का पति)तालिब शम्श कुर्बानइकबाल उर्फ लंगड़ा मेहरबान अफरोज उर्फ फौजी प्रथम दृष्टया गोवंशीय मांस होने की आशंका, गड्ढा खुदवाकर कराया नष्ट घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और बरामद मांस का गहन निरीक्षण किया।
पुलिस और चिकित्साधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह गोवंशीय मांस प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इसकी अंतिम और आधिकारिक पुष्टि के लिए मांस के नमूने (सैंपल) को प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया गया है।
चिकित्साधिकारी की देखरेख में शेष 150 किलो मांस और पशु अवशेषों को रासायनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद, गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया। मौके से पुलिस ने कटान में प्रयुक्त एक छुरी, एक छोटी कुल्हाड़ी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार सातों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:इस सफल भंडाफोड़ में चौकी प्रभारी शहजाद अली, कांस्टेबल संजय रावत, बबलू कुमार और फुरकान अहमद मुख्य रूप से शामिल रहे।
