अतीक साबरी:-
हरिद्वार (बहादराबाद):एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ जारी महाभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद प्रभारी अमरजीत सिंह की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक बेहद शातिर ATM ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है। इनके कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग बैंकों के 17 ATM कार्ड और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह की कुशल रणनीति लाई रंगक्षेत्र में बढ़ रही ठगी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल अमरजीत सिंह ने विशेष टीमों का गठन कर उन्हें सादे कपड़ों में ATM बूथों के आसपास तैनात किया था।
इसी कड़ी में 8 मई को उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज की टीम ने SBI ATM के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की। आरोपी पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पुराना पथरी पावर हाउस के पास से दबोच लिया।
शातिर ठगी का तरीका: मदद के नाम पर ‘सफाई’पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अक्सर ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जिन्हें मशीन चलाने में दिक्कत होती थी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि ये आरोपी मदद करने के बहाने पीड़ित का पिन देख लेते थे और पलक झपकते ही कार्ड बदलकर असली कार्ड अपने पास रख लेते थे। इसके बाद ये दूसरे ATM से पैसे निकालकर रफूचक्कर हो जाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल:शिवा उर्फ शिव (32 वर्ष): निवासी फेरुपुर, थाना पथरी। (कब्जे से 10 ATM कार्ड बरामद)मधुसूदन उर्फ मनोज (28 वर्ष): निवासी गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर। (कब्जे से 7 ATM कार्ड बरामद)बरामदगी एक नजर में:ATM कार्ड: 17 (विभिन्न बैंकों के)मोटरसाइकिल: पल्सर (बिना नंबर प्लेट)अन्य: 02 मोबाइल और ₹900 नगद
”अपराधियों के लिए बहादराबाद क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जा रही है।”
— पुलिस प्रशासन, हरिद्वारसराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के साथ उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल बिरेन्द्र सिंह, मुकेश नेगी और नितुल यादव का विशेष योगदान रहा।
