Haridwar Viral News लड़कियों के दो गुटों में हाथापाई, कर रही थी अश्लील इशारे, पांच गिरफ्तार, देखें वीडियो

Haridwar Viral News रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी युवतियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि ग्राहकों को आकर्षित करने की होड़ में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। सभी लड़कियां बिजनौर और लक्सर की रहने वाली हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियां बिजनौर, लक्सर और दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही हैं।

Haridwar Viral News

पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ युवतियां पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ी जा चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।