NSG:-NEWS 129
हरिद्वार, 28 जुलाई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद के चलते आरोपी ने पहले कलियर के एक होटल में साजिश रची और फिर युवती की गला दबाकर हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया।
परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा 24 जुलाई 2026 को ग्राम अलीपुर निवासी मोमिन पुत्र हमीद ने अपनी पुत्री शहनुमा की हत्या का आरोप गांव के ही नावेद पुत्र रियासत एवं उसके परिजनों पर लगाते हुए कोतवाली बहादराबाद में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
शव नहीं मिला, घटनास्थल भी नहीं था स्पष्ट, फिर भी पुलिस ने नहीं छोड़ी उम्मीद यह मामला पुलिस के लिए पूरी तरह ब्लाइंड था। न तो शव बरामद हुआ था और न ही घटनास्थल स्पष्ट था। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार जांच जारी रखी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी।भगवानपुर चंदनपुर से आरोपी दबोचा27 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलौर क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर गांव में छिपे मुख्य आरोपी नावेद को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।डीजे पर डांस से शुरू हुआ विवाद, ब्लैकमेल की बात कहकर रची हत्या की साजिशपूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका शहनुमा के साथ प्रेम संबंध था। एक पारिवारिक शादी में युवती के डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
आरोपी का आरोप है कि इसके बाद युवती उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगी, उसकी मां और बहन को गालियां दीं तथा विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी भी दी। इसी विवाद के बाद उसने हत्या की योजना बनाई।कलियर के होटल में रुके, तड़के हत्या कर गंगनहर में फेंका शवआरोपी के अनुसार वह युवती को कलियर लेकर आया, जहां दोनों एक होटल में रुके। अगले दिन तड़के वह उसे सुनसान क्षेत्र में ले गया, गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गंगनहर में फेंक दिया। घटना के बाद वह गांव लौटकर सामान्य जीवन जीने का प्रयास करता रहा।
मोबाइल और आधार कार्ड बरामद पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।आरोपीनावेद पुत्र रियासत, निवासी ग्राम अलीपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।बरामदगीमृतका का मोबाइल फोनमृतका का आधार कार्ड