Haridwar News कार लूट भाग रहे बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर को मारी टक्कर, मौत-

अतीक साबरी:=

Haridwar News उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र में शनिवार शाम बदमाशों के दुस्साहस और तेज रफ्तार के कहर ने एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की जान ले ली। शराब के नशे में धुत तीन बदमाशों ने पहले एक टाटा नेक्सॉन कार लूटी और फिर भागने के प्रयास में एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई!

​घटनाक्रम: बुकिंग के बहाने लूट​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला एमाद निवासी रोहित अपनी टाटा नेक्सॉन कार को बुकिंग पर चलाता है। शनिवार शाम रुड़की के मोहनपुरा से तीन युवकों ने हरियाणा जाने के लिए उसकी गाड़ी बुक की। चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक तीनों युवक नशे में धुत थे।

​बहाने से रोका: जैसे ही कार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की गुड़ मंडी के पास पहुँची, बदमाशों ने किसी बहाने से गाड़ी रुकवाई।​चालक को फेंका: गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने चालक रोहित को धक्का देकर बाहर गिरा दिया और कार लेकर रफूचक्कर हो गए।​

फरार होने की कोशिश में ली जान:-​लूट की वारदात के बाद बदमाश पकड़े जाने के डर से कार को तेज रफ्तार में भगा रहे थे। इसी बीच लिब्बरहेड़ी के पास उनकी कार ने एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।​

मृतक की पहचान: मृतक की पहचान 65 वर्षीय अनिल त्यागी (निवासी कुहाहेड़ी, गुरुकुल नारसन) के रूप में हुई है।​प्रोफाइल: अनिल त्यागी रुड़की सिंचाई विभाग से रिटायर्ड इंजीनियर थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।​

कार छोड़ जंगल के रास्ते फरार हुए आरोपी:-​हादसे के बाद घबराए बदमाश कार को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। शोर मचने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है।​

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का बयान:”हादसे में रिटायर्ड इंजीनियर अनिल त्यागी की मौत हुई है। पुलिस ने लूटी गई कार बरामद कर ली है। बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *