सुरक्षित बचपन अभियान में एसएसआई रमेश सैनी ने छात्राओं को किया जागरूक

News129:-धनौरी।

नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीजेएम रुड़की कपिल त्यागी और एसएसआई कलियर रमेश सैनी ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, महिला एवं बाल सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।

एसएसआई रमेश सैनी ने बच्चों को ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क करते हुए मोबाइल और इंटरनेट का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की।कार्यक्रम का शुभारंभ एसीजेएम कपिल त्यागी, एसएसआई रमेश चंद सैनी, कॉलेज के प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र आशीष शर्मा एवं शिवानी कर्णवाल तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के प्रतिनिधि सीआरपी सोनम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

एसएसआई रमेश सैनी ने साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीकेएसएसआई कलियर रमेश सैनी ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चे और बड़े सभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऑनलाइन खरीदारी और पैसों के लेनदेन के दौरान साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत है।उन्होंने बच्चों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी निजी जानकारी और बैंक संबंधी विवरण किसी के साथ साझा न करने तथा ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतने की सीख दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता ही ठगी से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है।

एसएसआई रमेश सैनी ने सुरक्षित बचपन अभियान के उद्देश्य पर भी प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

एसीजेएम कपिल त्यागी ने दी बाल अधिकारों की जानकारी एसीजेएम रुड़की कपिल त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। जानकारी के अभाव में कई बार बच्चे अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर पाते। बच्चों को सही-गलत और सुरक्षित-असुरक्षित व्यवहार के बीच अंतर समझना चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि कहीं उनके अधिकारों का हनन होता है या उनका शोषण किया जाता है, तो उन्हें चुप रहने के बजाय कानून और न्याय व्यवस्था की मदद लेनी चाहिए। संविधान सभी को न्याय पाने का अधिकार देता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी जाती है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को बाल अधिकारों और पॉक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया।गुड टच-बैड टच के प्रति भी किया जागरूकजिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र शिवानी कर्णवाल और आशीष शर्मा ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकारों और पॉक्सो एक्ट से संबंधित कानूनी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में विश्वसनीय व्यक्ति तथा संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।डॉ. सुनीत कुमार पांडे ने किया संचालनकार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीत कुमार पांडे ने किया।

इस अवसर पर तृप्ति सैनी, प्रीती पाटील, प्राची चौहान, शाहिदा बानो, अमित कुमार राज, रुक्मण सैनी, नीरज ग्रोवर, अभिलाषा सैनी, दीपा, रानू, रजनीश गोयल, अभिषेक सैनी, अंकुर कुमार, निशा, पारुल, सुरेखा, श्रुति, रजनी, अरविंद सैनी, सरित सैनी, विकास सैनी, वासुदेव, भोपाल सैनी, सुभाष कुमार, सुशील, लाखन सिंह सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।शीर्षक में छात्र-छात्राएं लिखें