Uttarakhand Highschool Board
Uttarakhand Highschool Board नकल मामले में हरिद्वार पुलिस ने पहली गिरफ्तारी करते हुए ज्वालापुर निवासी चंगेज अंसारी पुत्र जहीर अंसारी निवासी मौहल्ला चौहानान को गिरफतार किया है। चंगेज ने अपनी ट्यूशन छात्रा की जगह अन्य छात्रा को परीक्षा के लिए तैयार किया और उसका फर्जी प्रवेश पत्र बनाया। इस मामले में सात अन्य छात्रों को पूर्व में हिरासत में लिया गया था। जबकि एक छात्र फरार हो गया था। पुलिस का दावा है कि मामले में जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी की जाएगी।
सावित्री शिक्षा सदन की भूमिका संदिग्ध
रानीपुर पुलिस ने बताया कि सभी आठ छात्रों के फार्म सावित्री शिक्षा सदन से भरे गए थे जिनका सेंटर सलेमपुर इंटर कॉलेज में था। इन सभी के प्रवेश पत्रों पर अलग से फोटो चस्पा किया गया था, जो परीक्षा में ड्यूटी दे रहे मास्टरों ने पकड लिया था। सावित्री शिक्षा सदन के प्राधानाध्यापक कमल कुमार ने इस मामले में बताया था कि राजकुमार निवासी गढमीरपुर ने ही ये फार्म भराए थे। Uttarakhand Highschool Board
कैसे करा चंगेज ने फर्जीवाडा
पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वयं को अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल ज्वालापुर का प्रिंसिपल बताया गया तथा “द सक्सेज प्वॉइंट” नाम से व्हाट्सएप/सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग संचालित करने की बात स्वीकार की गई। आरोपी ने ट्यूशन के नाम पर छात्रा के परिजनों से परीक्षा पास कराने के लिए धनराशि ली तथा एक अन्य छात्रा की फोटो का उपयोग कर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया। उक्त फर्जी प्रवेश पत्र के आधार पर वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरी छात्रा को परीक्षा दिलाई गई।


