हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की कार पलटी, ननद भाभी की मौत, कई घायल

हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की काल पलटी, ननद भाभी की मौत, कई घायल

रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के भमरौवा रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों आपस में ननद भाभी हैं। हादसा उस समय हुआ जब परिवार हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, शहजादनगर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी कृष्णपाल की बहू के निधन के बाद परिजन अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। बुधवार को वापसी के दौरान एक कार में पूजा, लज्जावती समेत अन्य परिजन सवार थे।

हरिद्वार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भमरौवा रोड पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलट गई। वहीं, परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ।

हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की काल पलटी, ननद भाभी की मौत, कई घायल
हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की काल पलटी, ननद भाभी की मौत, कई घायल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में सवार परिजन तत्काल लौटे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा और लज्जावती को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला कार के अनियंत्रित होकर पलटने का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।