Haridwar Murder Case हरिद्वार पुलिस ने कनखल में 15 साल के कुणाल की हत्या का राजफाश करते हुए दोस्त अरविंद शर्मा को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दावा किया गया है कि कुणाल ने शराब पीने के दौरान अरविंद की छोटी बहन के चरित्र को लेकर टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद उपचे विवाद में अरविंद ने अपने दोस्त कुणाल की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने अरविंद को मथुरा यूपी से गिरफ्तार किया है।
Haridwar Murder Case
छह महीने पहले हुई थी मां की संदिग्ध मौत
एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि अरविंद मूलरूप से मथुरा यूपी का रहने वाला है और फिलहाल हरिद्वार में अपनी नानी के पास रह रहा था। छह माह पहले अरविंद की मां की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद घर की जिम्मेदारी अरविंद के उपर आ गई थी। अरविंद की दो छोटी बहने हैं। एक 16 साल की है जबकि दूसरी 13 साल की है।
शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि दोनों पहले शराब खरीदी और श्रीयंत्र मंदिर के सामने सुनसान जगह पर शराब पीने बैठ गए। इस बीच कुणाल ने अरविंद की बहन को लेकर टिप्पणी कर दी। जिसके बाद विवाद हुआ। इस बीच अरविंद ने पत्थर से कुणाल के सर पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वो मथुरा भाग गया।


