चर्चित होटल के पास कथित अश्लील गतिविधियों के आरोप में पांच महिलाएं गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर कथित रूप से अश्लील हरकतें करने और राहगीरों पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर सिडकुल क्षेत्र में राठौर प्लाजा होटल से उत्तर दिशा की ओर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की गई। आरोप है कि महिलाएं सड़क से गुजरने वाले पुरुषों को रोककर अश्लील इशारे कर रही थीं और ग्राहक मिलने संबंधी बातें कह रही थीं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

पांचों महिलाओं का पता
पुलिस प्रेस नोट में महिलाओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। उनके निवास संबंधी विवरण इस प्रकार हैं:
- ज़रीना (बदला नाम) मूल निवासी फरीदपुर काजी, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। वर्तमान निवास रावली महदूद, रामधाम के निकट, सिडकुल, हरिद्वार।
- माधुरी (बदला नाम )मूल निवासी नगला चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। वर्तमान निवास सलेमपुर महदूद, सिडकुल, हरिद्वार।
- काया (बदला नाम): निवासी टिबड़ी, भेल क्षेत्र, रानीपुर मोड़ के निकट, हरिद्वार।
- नेहा (बदला नाम) : मूल निवासी हेमपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। वर्तमान निवास मीनाक्षीपुरम, सिडकुल, हरिद्वार।
- कामिनी (बदला नाम) : मूल निवासी सुरज्यापुर, थाना चकुलिया, पश्चिम बंगाल। वर्तमान निवास रोशनाबाद, सिडकुल, हरिद्वार।