अभिनेत्री उर्मिला सनावर को बड़ी राहत, एसीजेएम कोर्ट से मिली जमानत, कल होगी रिहाई, मीडिया हुई सक्रिय

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुनाया फैसला, बचाव पक्ष की अधिवक्ता प्रीति सिंह ने रखे प्रभावी तर्क

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत मिली है। एसीजेएम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जमानत दे दी। जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपराध की गंभीर प्रकृति का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया।

वहीं, बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने अदालत के समक्ष मजबूती से अपना पक्ष रखा और जमानत के समर्थन में विभिन्न दलीलें पेश कीं। अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद उर्मिला सनावर की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। अदालत के इस फैसले को उर्मिला सनावर के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

अंकिता भंडारी केस वीआईपी कौन: सीबीआई ने सुरेश राठौर ने से पूछताछ की, राठौर बोले उर्मिला कौन मैं नहीं जानता, देखें वीडियो
अंकिता भंडारी केस वीआईपी कौन: सीबीआई ने सुरेश राठौर ने से पूछताछ की, राठौर बोले उर्मिला कौन मैं नहीं जानता, देखें वीडियो

उर्मिला सनावर को एक हफ्ता पहले रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उर्मिला सनावर के खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। उर्मिला के खिलाफ हरिद्वार देहरादून और सहारनपुर में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं । रानीपुर पुलिस की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उर्मिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

हालांकि पहले उर्मिला की जमानत पर 29 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी लेकिन पुलिस के स्टेटस रिपोर्ट नहीं आने के बाद सनी 31 अक्टूबर तक टल गई। 31 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई न होने के चलतेआज 2 नवंबर को जमानत पर सुनवाई हुई।

जिसमें एसीजेएम कोर्ट ने 50 हजार के दो जमानती देने की शर्त पर उर्मिला समावर को जमानत दे दी। उर्मिला देर शाम या कल सुबह तक कोर्ट से बाहर आ सकती हैं। उर्मिला सनावर की वकील प्रीति सिंह चौहान ने बताया कि उनकी जमानत हो गई है। जमानत के शर्तों को पूरा करने का काम किया जा रहा है । कल तक उर्मिला जेल से रिहा हो जाएगी।