कोतवाल कमल मोहन भंडारी की टीम ने बरेली से दबोचा ₹5 हजार का इनामी आरोपी

News:-129

पिरान कलियर/हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पिरान कलियर के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस करीब डेढ़ माह से लगातार प्रयास कर रही थी।नाबालिग को विवाह का झांसा देकर ले जाने का आरोपपुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को रहमतपुर निवासी शाहिद पुत्र अनीस ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने और अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका अपहरण किए जाने की शिकायत दी थी।

शिकायत के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।

बरेली से सकुशल बरामद हुई थी नाबालिग पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 12 सितंबर 2026 को बरेली से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था। हालांकि, मामले में आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मैनुअल पुलिसिंग के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग, सालेनगर से गिरफ्तारीलगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 27 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना किला क्षेत्र के ग्राम सालेनगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश बाजपेयी पुत्र स्वर्गीय श्याम बाजपेयी, निवासी पुराना शहर बुखारपुरा, थाना बारादरी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को विवाह करने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात बताई।पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित कानूनी धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाल कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में टीम की कार्रवाई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक ममता मखलौगा, अपर उपनिरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल विक्रम चौहान, सीआईयू रुड़की के कांस्टेबल महिपाल सिंह और महिला कांस्टेबल मौसम शामिल रहे!

।न्यूज़ 129 विशेष: ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की इस कार्रवाई में नाबालिग की सकुशल बरामदगी के बाद फरार चल रहे इनामी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम सफलता मानी जा रही है।