कोतवाल कमल मोहन भंडारी की मुस्तैदी से चोरी की ई-रिक्शा बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

News:-129 पिरान कलियर।

महमूदपुर गांव से चोरी हुई ई-रिक्शा को बरामद कर कलियर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इमलीखेड़ा-भगवानपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी चोरी की ई-रिक्शा को सहारनपुर में बेचने के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को महमूदपुर निवासी सोनी पत्नी नफीस ने अपनी ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम जुटी हुई थी। इसी दौरान बुधवार को इमलीखेड़ा-भगवानपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान (19) और सलमान पुत्र सोनिया (21), निवासी लावड़, थाना इंचौली, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से ई-रिक्शा संख्या UK17ER-6526 बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने खर्चे पूरे करने के लिए ई-रिक्शा चोरी कर उसे सहारनपुर में बेचने जा रहे थे।

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम एसआई कुंदन सिंह, कांस्टेबल प्रकाश मनरल, सुबोध कुमार शामिल रहे!