हरिद्वार पुलिस की 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने की मांग का भी आरोप
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हरिद्वार पुलिस ने उर्मिला सनावर को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। उर्मिला सनावर को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पूर्व विधायक की पुत्री ने दर्ज कराया मुकदमा
पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि उनके पिता और एक अन्य महिला के बारे में अवैध संबंध बताते हुय आपत्तिजनक टिप्पणी की गईं थी। इसके बाद शाम को पांच करोड़ रुपए की डिमांड करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद पुलिस ने उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरी ओर गत वर्ष भी सुरेश राठौर की बेटी ने उर्मिला सनावर और एक अन्य युवक के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने सहारनपुर निवासी युवक को अरेस्ट किया था जबकि इस मामले में चार्जशीट कोर्ट को भेज दी गई थी।
सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला ने सोशल मीडिया पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं, जिससे शिकायतकर्ता और उनके परिवार की छवि धूमिल हुई। इसके अतिरिक्त, आरोपी द्वारा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता से संपर्क करने का भी आरोप है।
रविदास धाम की संपत्ति और पांच करोड़ रुपये की मांग
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने की मांग की। इसके साथ ही पांच करोड़ रुपये की मांग करने और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस अब इन आरोपों से जुड़े साक्ष्यों और कथित बातचीत की जांच कर रही है।
सहारनपुर स्थित आवास से हिरासत में लिया
एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदनगर स्थित उसके आवास पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए जाने का आरोप वाला मोबाइल फोन भी बरामद किया।
पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार उर्मिला सनावर के खिलाफ उत्तराखंड और उतर प्रदेश में नौ मुकदमे दर्ज है। इनमें आईटी एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले शामिल बताए गए हैं। हालांकि, इन मामलों की वर्तमान कानूनी स्थिति और उनमें न्यायालय के फैसलों की अलग से पुष्टि आवश्यक है।
न्यायालय में पेश किया गया
पुलिस के अनुसार, आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणियों, व्हाट्सएप कॉल, पैसों की मांग, धमकी और बरामद मोबाइल फोन की जांच की जाएगी।
wow