दिल्ली के नामी बदमाश का हरिद्वार में एनकाउंटर, हरिद्वार में की थी वारदात

News129:-हरिद्वार।

शहर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी में मंगलवार रात पुलिस और चेन स्नेचर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान नरेश निवासी सुलतानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं में शामिल रहा है। नगर कोतवाल की टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद बदमाश घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

रोते हुए बोला- माफ कर दो साहब, गलती हो गई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल बदमाश पुलिस के सामने रोता नजर आया। बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मियों से “माफ कर दो साहब, गलती हो गई” कहते हुए रहम की गुहार लगाई।