सेवा संकल्प अभियान में अमजद मलिक ने लिया जनहित में निरंतर सेवा का संकल्प

News129:-पिरान कलियर, 26 सितंबर।

एमजीएफएम इंटर कॉलेज, पिरान कलियर में शनिवार को “सेवा संकल्प अभियान–2026” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए क्षेत्र एवं समाज के विकास से जुड़े कार्यों में सेवा भावना के साथ योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत पिरान कलियर के सभासद अमजद मलिक ने प्रमुख रूप से सहभागिता की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं को सुनना, उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाना और जनहित के कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाना ही सेवा का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वार्ड एवं क्षेत्र में विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए उपलब्ध संसाधनों और अधिकारों के दायरे में लगातार सहयोग किया जाएगा।

इस दौरान वार्ड नंबर-6 के सभासद प्रतिनिधि गुलफाम साबरी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सहयोग की बात कही। उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों से जुड़े विषयों पर सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी पिरान कलियर अरुण कुमार, सभासद अमजद मलिक, वार्ड-6 सभासद प्रतिनिधि गुलफाम साबरी, कॉलेज प्रबंधक अनीस अहमद, प्रधानाचार्य मौ. यूनुस, शिक्षकगण एवं समाजसेवी मौजूद रहे।