Haridwar Double Murder Case बहनों ने भाई के लिए खरीदी राखी, भाई ने संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक में कर दी हत्या, गिरफ्तार

Haridwar Double Murder Case बहनों ने भाई के लिए खरीदी राखी, भाई ने संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक में कर दी हत्या, गिरफ्तार

Haridwar Double Murder Case रक्षा बंधन त्यौहार के लिए जिस भाई की खातिर सगी बहनें रक्षा सूत्र की तैयारियां कर रही थी, उसकी कलयुगी भाई ने संपत्ति विवाद और अपनी बहनों के चरित्र पर महज शक के चलते उनकी गोली मारकर हत्या कर दी है। रुड़की में हुई सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी भाई विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हमले में घायल आरोपी के जीजा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Haridwar Murder News भाई ने गोली मारकर दो सगी बहनों की हत्या की, एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल, क्या है कारण

पुलिस ने क्या बताया
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में दो सगी बहनों शंकुतला और पुष्पा की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले का हरिद्वार पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक 25-26 अगस्त की रात गणेशपुर रुड़की निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके मामा विवेक उर्फ विक्की ने फायरिंग कर उसकी मां और मौसी की हत्या कर दी। इसी दौरान उसके मौसा को भी गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Haridwar Double Murder Case

Haridwar Double Murder Case बहनों ने भाई के लिए खरीदी राखी, भाई ने संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक में कर दी हत्या, गिरफ्तार
Haridwar Double Murder Case बहनों ने भाई के लिए खरीदी राखी, भाई ने संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक में कर दी हत्या, गिरफ्तार

शुरुआत जांच में संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक बना कारण
पुलिस की प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद और मृतक बहनों के चरित्र पर शक को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और घटना के अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी विवेक उर्फ विक्की पुत्र जयपाल, निवासी चुड़ियाला, थाना भगवानपुर, हरिद्वार को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।