Haridwar Murder News भाई ने गोली मारकर दो सगी बहनों की हत्या की, एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल, क्या है कारण

Haridwar Murder News भाई ने गोली मारकर दो सगी बहनों की हत्या की, एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल, क्या है कारण

Haridwar Murder News शहर में मंगलवार देर शाम हुई गोलीबारी की दो वारदातों से हड़कंप मच गया। महज कुछ मिनट के अंतराल में दो सगी बहनों को गोली मार दी गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी वारदात के दौरान एक व्यक्ति भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में दोनों घटनाओं के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना प्रीत विहार क्षेत्र में हुई, जहां शंकुतला को गोली मारी गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसके कुछ ही मिनट बाद दूसरी वारदात गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर/सुभाष नगर इलाके में हुई। यहां संगीता की बहन पुष्पा को गोली मार दी गई। गोली लगने से पुष्पा की भी मौत हो गई। पुष्पा के साथ मौजूद संदीप नामक व्यक्ति को भी गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Haridwar Murder News भाई ने गोली मारकर दो सगी बहनों की हत्या की, एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल, क्या है कारण
Haridwar Murder News भाई ने गोली मारकर दो सगी बहनों की हत्या की, एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल, क्या है कारण

एसपी देहात के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों महिलाओं को उनके भाई Vicky ने गोली मारी। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले प्रीत विहार स्थित संगीता के घर पहुंचा और वहां गोली चलाने के बाद दूसरी बहन पुष्पा के पास पहुंचा। हालांकि, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

Haridwar Murder News भाई ने गोली मारकर दो सगी बहनों की हत्या की, एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल, क्या है कारण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें दोनों घटनास्थलों पर पहुंचीं और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

लगातार हुई दोनों वारदातों के बाद रुड़की में दहशत का माहौल है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत हत्या के पीछे के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।