कलियर उर्स मेले के बीच दो गुटों में भिड़ंत, अब्दाल साहब रोड पर चले लाठी-डंडे

News 129:- पिरान कलियर।

758वें सालाना उर्स मेले के दौरान अब्दाल साहब रोड पर सोमवार रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की घटना में दोनों तरफ के कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोग मेले से लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नजर नहीं आए उर्स मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद अब्दाल साहब रोड पर हुए विवाद के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले के दौरान संवेदनशील मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी जरूरी है, ताकि इस तरह के विवाद को समय रहते रोका जा सके।दोनों पक्षों के घायल होने की सूचनामारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा विवाद की वजह और मारपीट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।