कलियर कावड़ पटरी पर फिर खूनी टक्कर, तीन की मौत और छह घायल

News 129:-

पिरान कलियर। कावड़ पटरी रोड पर शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल और मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी के नाम-पते की जानकारी जुटाने और उनकी पहचान कराने के प्रयास में लगी हुई है।

साथ ही हादसा किस कारण हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।एक माह में दूसरी बार बड़ा हादसाकावड़ पटरी रोड पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब एक माह पहले भी इसी मार्ग पर बाइकों की भीषण भिड़ंत हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

इसके बावजूद शुक्रवार रात एक बार फिर आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई और छह लोग घायल हो गए।लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में भी चिंता और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे में शामिल वाहनों तथा घायलों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।