News 129 पिरान कलियर।
दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के दौरान जायरीनों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे जर्मनी हैंगर में काम करते समय एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना ने जर्मनी हैंगर ठेकेदार द्वारा मजदूरों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार रामाचंद्र (38) निवासी रघुनाथ खेड़ा, थाना बछरावां, जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश जर्मनी हैंगर में पाइप लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे जा गिरा। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवालहादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जर्मनी हैंगर का निर्माण करा रहे ठेकेदार द्वारा ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी मानकों का कितना पालन किया जा रहा था।
आरोप है कि मजदूर को काम के दौरान पर्याप्त सेफ्टी उपकरण और सुरक्षा इंतजाम उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंच रहे हैं और उनकी सुविधा के लिए जगह-जगह अस्थायी हैंगर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
अब सवाल है कि क्या संबंधित विभाग हादसे की जांच कर ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करेगा और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई होगी?