News 129 पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के पहाड़ी गेट से सटे अजमेर बाजार में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक 6-7 दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीनों दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग की तेज लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही मेला कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और दमकल की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बच गई।
बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आई दुकानों में एक दुकान खिलौनों की थी, जबकि अन्य दुकानों जवैलरी की भी बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार आधा दर्जन दुकानें शारिक फर्द नवाब और सरफराज नाम के आदि दुकानदारों की बताई जा रही हैं। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में तीनों दुकानें बुरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। दुकानों में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक तौर पर दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी जुटाई।मेला कोतवाल कमल मोहन भंडारी की तत्परता और पुलिस-फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से आग को समय रहते काबू कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।