बेटी के प्रेम विवाह का बदला: कलयुगी मामा ने भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला

NSG:-news129

भगवानपुर। रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। बेटी के प्रेम विवाह के बाद तलाक की नौबत से बौखलाए मामा ने अपने ही सगे भांजे को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

26 जून 2026 को हल्लूमाजरा चौक स्थित गुफरान चिकन सेंटर के पास मुफीद नाम के युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस ने मौके को सील कर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों की तहरीर पर 27 जून को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। CCTV फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई।

गिरफ्तार आरोपी शहनवाज निवासी बड़ीवाला, थाना छपार, मुजफ्फरनगर ने कबूला कि उसकी बेटी ने उसके सगे भांजे मुफीद से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि तलाक की नौबत आ गई। इससे गुस्साए शहनवाज ने भांजे को ही बेटी का घर उजड़ने का जिम्मेदार मान लिया। बदला लेने के लिए वह मुजफ्फरनगर से भगवानपुर पहुंचा, बाजार से चाकू खरीदा और मौका मिलते ही मुफीद पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

मृतक:- मुफीद पुत्र मतलूब, निवासी रोलाहेड़ी, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार।गिरफ्तार आरोपी:-शहनवाज पुत्र मीरू, निवासी बड़ीवाला, थाना छपार, मुजफ्फरनगर, उम्र-50 वर्ष।

बरामदगी:-*1. आला कत्ल चाकू 2. रक्तरंजित कपड़े

पुलिस टीम:- प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी, उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, कांस्टेबल उवैदउल्ला, दीपक ममगाई, सचिन तोमर।