NSG:-news129
देहरादून। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने क्षेत्र में हुई स्कूटी और मोबाइल चोरी की दो घटनाओं का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार 17 जून को साकेत कॉलोनी निवासी रश्मि भट्ट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्कूटी संख्या UK07BN-3058 को ज्ञानान्दा स्कूल, सुभाष रोड के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
वहीं इसी दिन महिपाल सिंह निवासी आरा घर ने भी अपने वन प्लस मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी थी।दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला ने विशेष पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 22 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पुराने अपराधियों का सत्यापन करते हुए संदिग्धों की पहचान की।
मोहिनी रोड से दबोचा गया आरोपीलगातार की गई सुरागरसी और चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मोहिनी रोड तिराहे के पास से 28 वर्षीय प्रशान्त बहुखण्डी पुत्र अनूप बहुखण्डी निवासी गुरुद्वारा रोड, करनपुर, डालनवाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी और वन प्लस कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है तथा उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस की कार्यशैली की हुई सराहनादोनों चोरी की घटनाओं का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा होने पर पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने डालनवाला पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की है।बरामदगीचोरी की स्कूटी संख्या UK07BN-3058 (ग्रे रंग)वन प्लस मोबाइल फोन (सिल्वर रंग)