Viral News सेक्सर्टोशन रैकेट का हरिद्वार कनेक्शन, ​मुंबई के कारोबारी को बनाया निशाना, हाई प्रोफाइल लड़कियां बनी चारा

Viral News सेक्सर्टोशन रैकेट का हरिद्वार कनेक्शन, ​मुंबई के कारोबारी को बनाया निशाना, हाई प्रोफाइल लड़कियों को बनाया चारा

Viral News उत्तराखण्ड एसटीएफ ने देश के नामी कारोबारियों को सुंदर लड़कियों के जरिए फंसाकर अश्लील वीडियो तैयार कर उगाही करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार किया है। आरोपी देहरादून का रहने वाला है जबकि गिरोह में हरिद्वार, दिल्ली और यूपी के लोग भी शामिल हैं। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने मुंबई के नामी कारोबारी को गोवा के रिसार्ट में लड़की के जरिए बुलाकर ठगी की। इस मामले में हरिद्वार निवासी युवक और दिल्ली की लड़की भी गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला
एसटीएफ प्रभारी आईपीएस अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलमान खान पुत्र जमशेद खान निवासी महबूब कॉलोनी, माजरा, थाना पटेल नगर, देहरादून ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित ‘सेक्सटॉर्शन’ गैंग बनाया था। यह गिरोह पढ़ी लिखी सुंदर युवतियों के माध्यम से अमीर कारोबारियों और प्रभावशाली लोगों को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी दी जाती थी।

गैंग के सदस्य खुद को दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो का अधिकारी बताकर फर्जी आईडी कार्ड दिखाते थे और पीड़ितों को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी देश के कई राज्यों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Viral News सेक्सर्टोशन रैकेट का हरिद्वार कनेक्शन, ​मुंबई के कारोबारी को बनाया निशाना, हाई प्रोफाइल लड़कियों को बनाया चारा
Viral News सेक्सर्टोशन रैकेट का हरिद्वार कनेक्शन, ​मुंबई के कारोबारी को बनाया निशाना, हाई प्रोफाइल लड़कियों को बनाया चारा

गोवा में मुंबई के कारोबारी को फंसाया
जांच में पता चला कि अगस्त 2023 में आरोपी सलमान खान अपने परिचित इमाद निवासी सहारनपुर के साथ दिल्ली में निवेदिता शर्मा नामक महिला से मिला था। वहीं उसकी मुलाकात गैंग के अन्य सदस्यों — मो. आयान, मोहम्मद वसीद, फैजान फरजान, यासर, राज चौधरी और हरिद्वार निवासी भुवन अरोड़ा से हुई।


इसके बाद गैंग ने योजना बनाकर मुंबई के एक कारोबारी को निशाना बनाया। आरोपी महिला निवेदिता शर्मा के जरिए कारोबारी को गोवा बुलाया गया। मापुसा क्षेत्र के फॉरेस्ट कुचेलिया स्थित एक विला को किराये पर लेकर उसमें पहले से कैमरे फिट किए गए थे।


पुलिस के मुताबिक, कारोबारी के विला पहुंचने के बाद महिला उसके साथ रुकी और देर रात गैंग के सदस्य वहां पहुंचे। सभी ने खुद को दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम बताते हुए फर्जी पहचान पत्र दिखाए और कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद मारपीट और धमकाकर करोड़ों रुपये की उगाही की गई।

हरिद्वार का भुवन अरोड़ और निवेदिता पहले हुए गिरफ्तार
पीड़ित कारोबारी की शिकायत के बाद गोवा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पहले ही दो आरोपियों — निवेदिता शर्मा निवासी कालका, दिल्ली और भुवन अरोड़ा निवासी हरिद्वार — को गिरफ्तार कर लिया था। गैंग के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है, लेकिन मुख्य सरगना सलमान खान लगातार फरार चल रहा था।

गोवा पुलिस द्वारा कई बार उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। बाद में गोवा पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ से संपर्क किया। एसटीएफ देहरादून ने सटीक सूचना के आधार पर उसे नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।