news129
रुड़की । झबरेडी खुर्द गांव में शुक्रवार को बहुदेशीय शिविर लगाया गया था। जिसमें दर्जाधारी देशराज कर्णवाल उनकी पत्नी वैजयंती माला मौजूद थी। इस दौरान भीम आर्मी के कुछ लोगों ने पर डीजे बजा दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई।
मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। इस मामले में वैजयंती माला तहरीर देने के लिए थाने में पहुची है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच रहे हैं। एसपी देहात शेखर चंद सुयालने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामला शांत कर दिया गया है।
