कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। सोमवार देर रात कोटद्वार पुलिस और सीआईयू (CIU) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 1 किलो 52 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 5.30 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
मालन नदी पुल पर बिछाया गया था जाल=पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मालन नदी के रास्ते नशे की एक बड़ी खेप शहर में दाखिल होने वाली है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर और क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी व सीआईयू प्रभारी रणजीत तोमर ने मालन नदी पुल के पश्चिमी छोर पर घेराबंदी की। रात करीब 11:15 बजे पुलिस ने दो संदिग्धों को रोका, जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए।तस्करों का विवरण और बरामदगीगिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए फल और मछली बेचने का मुखौटा पहन रखा था।
विवरण निम्नलिखित है:शहनवाज उर्फ शानू: निवासी लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार। इसके कब्जे से 876 ग्राम (पन्नी रहित) चरस बरामद हुई।मोहम्मद फईम: निवासी नजीबाबाद (बिजनौर), हाल निवासी कोटद्वार। इसके कब्जे से 176 ग्राम (पन्नी रहित) चरस बरामद हुई।पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासापुलिस हिरासत में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे खुद भी नशे के आदी हैं। उन्होंने बताया कि मछली और फल के व्यापार में कम मुनाफा होने के कारण उन्होंने रातों-रात अमीर बनने का सपना देखा और चरस की तस्करी शुरू कर दी। वे पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ती दरों पर चरस लाकर मैदानी इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
पुलिस की चेतावनी: नशा तस्करों की अब खैर नहींपुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस अब उन बड़े मगरमच्छों की तलाश कर रही है, जो इन छोटे तस्करों को माल सप्लाई करते थे। इस सफल ऑपरेशन में उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल, कांस्टेबल रविंद्र भट्ट, गंभीर सिंह और एएनटीएफ प्रभारी सुरेंद्र सिंह राणा की मुख्य भूमिका रही। इस कार्रवाई से स्थानीय नशा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
