अतीक साबरी:-
पिरान कलियर। एसएसपी हरिद्वार के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेहवड़कला में हुई चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी के पास से शत-प्रतिशत जेवरात और नगदी बरामद कर ली गई है।
सूने घर में घुसकर अलमारी से की थी चोरी:-बीती 29 अप्रैल को मेहवड़कला निवासी अनिरुद्ध सैनी के सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोर ने गेट और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नगदी उड़ा ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश तेज की।
70 कैमरों की फुटेज और घेराबंदी से चढ़ा हत्थे:-प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम को सक्रिय किया। टीम ने करीब 70 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की। दिनांक 3 मई की रात धनौरी रोड बावन दर्रा नहर पटरी के पास से आरोपी गुलशेर पुत्र नासिर अली (निवासी लण्ढौरा, मंगलौर) को इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित दबोच लिया गया।
नशे की पूर्ति के लिए बना अपराधी, पुराना है रिकॉर्डपकड़ा गया आरोपी गुलशेर शातिर किस्म का अपराधी है। पूछताछ में उसने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की थी। आरोपी पर मंगलौर कोतवाली में मंदिर चोरी, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम जैसे 5 संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने की चेन, अंगूठियां, चांदी के दाने और 4000 रुपये नगद बरामद किए हैं।
सफलता पाने वाली जांबाज पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में इस चुनौतीपूर्ण मामले को सुलझाने में हे.कानि. जमशेद अली, सोनू चौधरी और पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
टीम का विवरण निम्न है:प्रभारी निरीक्षक: श्री कमल मोहन भण्डारीव.उ.नि.: श्री देवेंद्र तोमरअ. नि.: श्री विनोद कुमार गोलाहे.कानि.: जमशेद अलीहे.कानि.: सोनू कुमारकानि.: कैलाश रामहो.गा.: विक्रम
