Property in Haridwar अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, करोड़ों फंसे, निवेशकों में हाहाकार

Property in Haridwar

एनएसजी:  हरिद्वार में अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए जमालपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को राजा गार्डन रोड स्थित लगभग 8–10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर (JCB) से ध्वस्त कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि पर सूरज सैनी नामक व्यक्ति द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लॉटिंग की जा रही थी, जो नियमों का उल्लंघन है। इस पर प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से हटवा दिया।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

प्राधिकरण ने आम जनता, बिल्डरों और प्रॉपर्टी डीलरों को चेतावनी दी है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।