Pentagon Mall Haridwar Bar के बार में काम करने वाले कर्मचारी को तनख्वाह मांगने पर बुरी तरह पीटा, कौन सा बार है

Pentagon Mall Haridwar Bar के बार में काम करने वाले कर्मचारी को तनख्वाह मांगने पर बुरी तरह पीटा, कौन सा बार है

Pentagon Mall Haridwar Bar हरिद्वार पेंटागन मॉल स्थित एक बार के मालिक पर उसके कर्मचारियों ने तनख्वाह मांगने पर रॉड से पीटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की गई लेकिन पुलिस मामले की जांच करने का दावा कर रही है। वहीं पूर्व में भी पेंटागन स्थित अलग अलग बार में कई शिकायतें आ चुकी हैं। रश्यिन लडकियों से डांस कराने के कथित तौर पर वीडियो भी इन बारों में वायरल हो चुके हैं।

क्या है पूरा मामला
कर्मचारी विरेंद्र प्रसाद, कविंद्र और प्रियांशु ने अपनी शिकायत में बताया वो पिछले काफी समय से पेंटागन मॉल स्थित बार स्टेस हाउस में काम कर रहे हैं। उनकी फरवरी से तनख्वाह रुकी हुई थी। शनिवार रात तनख्वाह मांगने पर मालिक ने उन्हें लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। इस संबंध में उन्होंने सिडकुल पुलिस को रविवार को शिकायत की है। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Pentagon Mall Haridwar Bar

Pentagon Mall Haridwar Bar के बार में काम करने वाले कर्मचारी को तनख्वाह मांगने पर बुरी तरह पीटा, कौन सा बार है
Pentagon Mall Haridwar Bar के बार में काम करने वाले कर्मचारी को तनख्वाह मांगने पर बुरी तरह पीटा, कौन सा बार है

पेंटागन मॉल के विवादित बार
स्थानीय निवासियों की मानें तो पेंटागन मॉल में कई बार संचालित हो रहे हैं जहां देर रात तक शराब परोसी जाती है। कई बार यहां झगडे और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यही नहीं पूर्व में यहां लडकियों से अश्लील डांस कराने के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। इसके अलावा पेंटागन मॉल में चल रहे मसाज सेंटरों पर भी सेक्स रैकेट चलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने आर और मसाज पार्लरों की आड में हो रही अवैध ग​तिविधियों पर लगाम लगाने की मांग की है।