woman alleged that congress worker beaten up in bairagi camp

बैरागी कैंप में हंगामा: महिलाओं का आरोप कांग्रेस प्रत्याशी समर्थकों ने की हाथापाई, थाने में पहुंची भीड, देखें वीडियो


विकास कुमार/ऋषभ चौहान:
बैरागी कैंप में प्रचार के दौरान कांग्रेस और स्थानीय लोगों में हंगामा हो गया है। स्थानीय महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने आए समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं महिलाएं सीधे कनखल थाने पहुंच गई और मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड गई। हरिद्वार शहर में प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के लोगों का भिडना आम बात नही है। इससे पहले भी कई जगह दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने—सामने आ चुके हैं। इन महिलाओं का आरोप है कि प्रत्याशी के साथ हरियाणा के कुछ असमाजिक तत्व भी थे।


बैरागी कैंप निवासी अनीता ने बताया कि कॉलोनी में महिलाएं अपने घरों के बाहर बैठी थी। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के लोग प्रचार करने आए थे। इस दौरान वो उत्तेजक नारे लगाने लगे। वहीं जब महिलाओं ने आराम से प्रचार करने की बात कही तो उनसे हाथापाई की गई और नीचे गिरा दिया गया। इसके विरोध में महिलाएं थाने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा के लोगों पर सतपाल ब्रह्मचारी पर पथराव करने का आरोप लगाया है।

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News