अतीक साबरी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़कियों के दो ग्रुप पर आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें दो तीन लड़कियां एक लड़की को पीटते हुए नजर आ रही है । जबकि एक लड़की दूसरी लड़की को डंडे से पीट रही है ।
सिविल लाइन स्थित ओरिगैनो रेस्टोरेंट्स वाले चौराहे पर लड़कियों में हुआ झगड़ा लाठियों का कर दिया प्रयोग जिस कारण एक लड़की को गंभीर चोट आई इससे यह तो पता चलता है किस शहर का माहौल दिन बा दिन खराब कर दिया गया पर शहर की पुलिस प्रशासन सिर्फ और सिर्फ चालान काटने पर जोर दे रहे हैं ऐसे चौराहे पर गेस्ट नहीं कर रहे हैं पुलिस से भी अनुरोध करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा कष्ट करें ताकि शिक्षा नगरी का माहौल अच्छा बना रहे
Posted by Raja Tyagi on Saturday, December 24, 2022
वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं। वही बताया जा रहा है यह वीडियो रुड़की के कहीं का है। हालांकि हम इसकी तस्दीक नहीं करते हैं। क्योंकि पुलिस ने अभी किसी भी प्रकार की तहरीर आने से इनकार किया है। वही लड़कियां कौन है और वह क्यों लड़ रही हैं। इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि लड़कियां स्थानीय ही है।
