Pakija, Kushi, sanam and Jahida arrested in drug smuggling women drug smuggler

नशे के सौदागरों ने लड़कियों को बनाया हथियार, करा रहे हैं तस्करी, पांच युवतियां गिरफ्तार

बिंदिया गोस्वामी/फरमान अली।
हरिद्वार में नशे के सौदागारों ने स्मैक व अन्य ड्रग्स की तस्करी के लिए अब लडकियों को अपना हथियार बनाया है। लडकियों, युवतियों और महिलाओं से नशे की तस्करी कराई जा रही है। हालांकि अभी तक शराब की तस्करी महिलाओं के जरिए आम थी लेकिन अब स्मैक जैसे नशे को भी महिलाओं के जरिए कराया जा रहा है। हरिद्वार में अभी तक पांच युवतियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शहर ही नहीं बल्कि देहात इलाकों में भी महिलाओं से तस्करी का तरीका तस्करों को पसंद आ रहा है। क्योंकि इससे पुलिस को भी गच्चा देने में आसानी होती है और तस्करों को ग्रास रुट पर अपना नेटवर्क फैलाने में मदद मिल रही है।

————————————
सिडकुल पुलिस ने पकडी महिला तस्कर
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद ​उनियाल ने बताया कि रावली महदूद से सोनिया देवी पत्नी राजा उर्फ पिंकू को छह ग्राम तस्कर के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला आस—पास के इलाकों और सिडकुल में काम करने वाली महिलाओं को तस्करी कर रही थी। इसकी सूचना पुलिस को काफी समय से मिल रही थी। इससे पहले लक्सर से पुलिस ने दो महिलाओं को स्मैक की तस्करी में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार और रूडकी क्षेत्र में भी महिलाएं गिरफ्तार हो चुकी हैं।

———————————————————
पतियों के जरिए विवाताएं बन रही तस्कर
पुलिस की जांच के मुताबिक अभी तक जो महिलाएं तस्करी में गिरफ्तार हुई हैं उनके पति भी तस्करी का काम करते थे। पतियों ने ही अपनी पत्नियों को नशे के धंधे में उतार दिया। लक्सर में जो दो महिलाएं गिरफ्तार हुई थी उनके पति तस्करी करते थे। जबकि सिडकुल में काम करने वाली महिला सोनिया का पति भी तस्करी में लिप्त है। पुलिस सभी की जांच कर रही है।

Share News
error: Content is protected !!