रतनमणी डोभाल। AE/JE Paper Leak Case
एई/जेई परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी ने मुख्य आरोपी और भाजपा नेता संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को गिरफ्तार किया है। भाजपा नता के भाई पर एई/जेई परीक्षा में नकल कराने का आरोप है। साथ ही फरार भाई को शरण देने का भी आरोप पुलिस ने लगाया है। फिलहाल भाजपा नेता संजय धारीवाल फरार है और पुलिस जल्द ही उसके घर की कुर्की करने वाली है। सुधीर धारीवाल सहरानपुर में कीटनाशकों की दुकान चलाता है। IPS Rekha Yadav
क्या बोली आईपीएस रेखा यादव AE/JE Paper Leak Case
जांच अधिकारी आईपीएस रेखा यादव ने बताया कि सुधीर धारीवाल उर्फ सुशील उर्फ सतीश कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सेक्टर चार करनाल हरियाणा ने संजय धारीवाल के साथ मिलकर एई/जेई भर्ती परीक्षा में अपने करनाल स्थित आवास में नकल कराई थी। साथ ही अपने भाई संजय धारीवाल की छिपने में सहायता भी की थी।
संजय धारीवाल पर 50 हजार का ईनाम AE/JE Paper Leak Case
वहीं संजय धारीवाल पर पचास हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। लेकिन भाजपा नेता संजय धारीवाल अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस ने संजय धारीवाल के घर की कुर्की के प्रयास शुरु कर दिए हैं। संजय धारीवाल कई बडे नेताओं के संपर्क में था और उसे मंगलौर का मंडल अध्यक्ष भी बनाया गया था लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया था। संजय अपने गांव से ग्राम प्रधान भी है।

- हरिद्वार होटल में कसीनो पार्टी : नेताजी ने अरेंज की जुआ पार्टी, बुलाई विदेशी लड़कियां, पकड़े गए सरकारी मास्टर, नामी व्यापारी
- चारधाम यात्रा बस दुर्घटना: रुद्रप्रयाग में मिनी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, आठ घायल, दस लापता, पढ़े सबके नाम
- IPS Tripti Bhatt चारधाम यात्रा पर आईं इंदौर की 8 महिलाएं बनीं जहरखुरानी का शिकार, दो गिरफ्तार
- Drug Inspector Anita Bharti ज्वालपुर में मेडिकल स्टोर पर बिक रही थी नशीली दवाईयां, नशे का गढ़ बना ज्वालापुर
- Sex Racket in Haridwarनेताजी के होटल में पढ़ी लिखी लड़कियों से जिस्मफरोशी, पंजाब, दिल्ली, यूपी की लड़कियों सहित कारोबारी अरेस्ट