Viral video : पति को प्रेमिका संग देखकर पत्नी का हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

आगरा के ताजगंज थाने का मामला

Viral Video आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और दोनों महिलाओं के बीच मारपीट की घटना सामने आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी आक्रोशित हो गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है।

Viral video : पति को प्रेमिका संग देखकर पत्नी का हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल, देखें वीडियो
Viral video : पति को प्रेमिका संग देखकर पत्नी का हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की जा सकती। हालांकि, घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।