अतीक साबरी:-
पिरान कलियर। उत्तराखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कलियर पुलिस इन दिनों फुल एक्शन मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।गैंगस्टर एक्ट का अपराधी गिरफ्तारगौकशी जैसे अपराधों में शामिल गिरोहों पर नकेल कसते हुए इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी की टीम ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मुन्ना पुत्र शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। मुन्ना लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसे टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया और कोर्ट में पेश किया।
25 संदिग्धों पर गिरी गाज:-अपराधियों के साथ-साथ क्षेत्र में हुड़दंग करने वाले मनचलों पर भी पुलिस का डंडा चला है। आज चेकिंग के दौरान कस्बा कलियर में झुंड बनाकर घूम रहे 25 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्यवाही की है।
साफ संदेश: अपराध किया तो जेल होगी इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले और समाज विरोधी कार्यों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सक्रिय अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।
पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई देवेंद्र सिंह चौहान, दरोगा पुष्कर सिंह, कुंदन सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार और प्रकाश मनराल।
