Haridwar Viral News शादी से इनकार करने पर डॉक्टर को निपटाना चाहता था बाबा मंगत दास 


Haridwar Viral News कोतवाली लक्सर पुलिस ने कार सवार डॉक्टर और उसके साथियों पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी सत्संगी बाबा मंगत दास उर्फ सागर को सटीक मुखबिरी के आधार पर दबोच लिया है।

Haridwar Viral News

कौन है डॉक्टर, क्या है मामला 

पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को डॉ. सुमित कुमार निवासी दाबकी कला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथियों के साथ हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल बहादराबाद से लौट रहे थे, तभी बाडीटीप के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। इससे पहले 14 अप्रैल को भी दाबकी गांव के पास फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें वाहन पर गोली के निशान और टायर के अंदर से बुलेट बरामद हुई थी। पुलिस ने इस मामले में बाबा के चेले शुभम् सैनी को पहले गिरफ्तार कर लिया था।