Haldwani News स्कूल से लौट रही पांच साल की बच्ची को रोडवेज बस ने कुचला, गुस्साए लोगों ने पथराव किया

Haldwani News स्कूल से लौट रही पांच साल की बच्ची को रोडवेज बस ने कुचला, गुस्साए लोगों ने पथराव किया

Haldwani News नैनीताल—हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास सोमवार को रोडवेज बस ने स्कूल से लौट रही पांच साल की बच्ची कनक को कुचल दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस बच्ची को बीस मीटर आगे तक खींच कर ले गई। स्थानीय लोगों ने जब चिल्लाया तो बस रुकी, इसके बाद गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर प्रदर्शन किया, जिससे लंबा जाम लग गया। किसी तरह पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।

Haldwani News

Haldwani News स्कूल से लौट रही पांच साल की बच्ची को रोडवेज बस ने कुचला, गुस्साए लोगों ने पथराव किया
Haldwani News स्कूल से लौट रही पांच साल की बच्ची को रोडवेज बस ने कुचला, गुस्साए लोगों ने पथराव किया

काठगोदाम स्कूल से घर लौट रही थी बच्ची
हादसा सोमवार दोपहर हुआ। बताया जा रहा है बच्ची कनक अपने दो अन्य बच्चों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। तभी रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मारी और बच्ची आगे वाले हिस्से में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीस मीटर तक बच्ची को बस घसीटते हुए ले गई।
वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों बस पर पथराव कर दिया। परिजनों ने भी प्रदर्शन किया। इससे नैनीताल मार्ग पर लंबा जाम लग गया।