NSG:-NEWS 129
पिरान कलियर/देहरादून। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग-01 द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत नगर पंचायत पिरान कलियर में प्रभारी अधिशासी अधिकारी (ईओ) का बदलाव कर दिया गया है। शासन के आदेशानुसार प्रभारी अधिशासी अधिकारी कुलदीप चौहान को उनके वर्तमान पद नगर पंचायत पिरान कलियर से हटाकर नगर पंचायत डंडेरा में प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।वहीं भगवानपुर नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी अंकित राणा को जनहित एवं कार्यहित में तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत पिरान कलियर का नया प्रभारी अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शासन के आदेश में दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन एवं शहरी विकास निदेशालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
यह तबादला आदेश 17 जुलाई 2026 को उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग द्वारा अपर सचिव विनोद गिरि गोस्वामी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।अब पिरान कलियर नगर पंचायत की जिम्मेदारी अंकित राणा के हाथों में होगी, जबकि कुलदीप चौहान डंडेरा नगर पंचायत में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे।