News129:-
हरिद्वार। नशा माफियाओं और अवैध कारोबारियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर लगातार बनी हुई है। इसी कड़ी में पथरी थाना पुलिस ने ग्राम ऐथल स्थित एक मेडिकल स्टोर के बाहर जाल बिछाकर 566 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल व गोलियों (ट्रामाडोल/अल्प्राजोलम) की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौफीक पुत्र अल्लादिया (निवासी ग्राम ऐथल, थाना पथरी) के रूप में हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम ग्राम ऐथल क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों, हाईवे और चकरोडों पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मेडिकल स्टोर के बाहर एक संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर अचानक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।तलाशी लेने पर आरोपी तौफीक के कब्जे से 566 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद हुईं। दवाओं के लाइसेंस या कागजातों के संबंध में जब पुलिस ने पूछताछ की, तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
NDPS एक्ट में मामला दर्जपथरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 479/2026, धारा 8/22 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
सफलता पाने वाली पुलिस टीम:उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल नारायण सिंह एवं कांस्टेबल मनोज कुमार।