विकास कुमार/ऋषभ चौहान।
ऋषिकेश पुलिस ने देहरादून के रहने वाली एक युवती को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला स्मैक लेने के साथ ही स्मैक तस्करी का काम भी करने लग गई थी। वहीं पुलिस महिला तस्कर के दो अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। प्राची के पति का देहांत हो चुका है।
———————————
जेल में हुई महिला तस्कर से मुलाकात
ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि प्राची उर्फ सपना निवासी मंदाकिनी बिहार ब्राह्मण वाला खाला गली नंबर 4 सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून कुछ दिन पहले स्मैक तस्करी के आरोप में जेल गई थी। प्राची के पति का देहांत हो चुका है और जेल में उसकी मुलाकात रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश से हुई जोकि एनडीपीएस के मामले में जेल में थी और एक अन्य महिला रवीना से भी जेल में मुलाकात हुई और उन दोनों से प्राची की दोस्ती हो गई| रेखा और रवीना पहले जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आ गई। फिर रेखा और रवीना ने प्राची की जमानत कराई। जेल के बाहर आने के बाद प्राची रवीना के घर नंदू फार्म ऋषिकेश में रही फिर होली के दिन रेखा साहनी के घर आ गई। तब से रेखा के घर पर ही रह रही थी। प्राची ने बताया कि पति की मौत के बाद उसे स्मैक की लत गई थी और रेखा अपने घर पर ही स्मैक उपलब्ध कराती थी। स्मैक लेकर वो अपने घर देहरादून जा रही थी। जब पुलिस ने उसे पकड लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सात ग्राम स्मैक बरामद की है। girl arrested with smack in rishikesh uttarakhand
- Haridwar Viral News त्यागी के गुंडों पर मुकदमा, पिता को पीटा, लड़कियों से अभद्रता, लगे गंभीर आरोप, पढ़े लिखे अमीरों की गलीछाप करतूत देखें वीडियो
- Haridwar Kanwar Yatra 2025 कांवड़ मेले में व्यवस्थाओं का डीएम मयूर दीक्षित ने देर रात किया निरीक्षण, शिव भक्तों से लिया जायजा
- Kanwar Yatra 2025 सीएम पुष्कर सिंह धामी का ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा का सपना हो रहा साकार
- Haridwar Viral News प्रोपर्टी डीलर की सरेआम गुंडई, पंजाबी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष को बेरहमी से पीटा, महिलाओं, बच्चों को भी पीटा, वीडियो वायरल
- Haridwar Viral News नामी प्रॉपर्टी डीलर के इशारे पर पड़ोसियों को पीटा, महिलाओं से भी मारपीट करने का आरोप, देखें वीडियो