Sex racket in Haridwar जनपद में sex racket के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। Ranipur पुलिस ने छापेमारी कर जीजा-साली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को नौकरी का झांसा देकर उन्हें देह व्यापार में धकेलते थे और फिर ग्राहकों से संपर्क कर उनसे पैसा वसूलते थे।
इंस्टाग्राम के जरिए फंसाया शिकार
पुलिस के अनुसार गिरोह ने Shamli की एक 18 वर्षीय युवती इरफा (नाम परिवर्तित) से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया। आरोपियों ने युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे हरिद्वार बुला लिया। यहां आने के बाद उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया।
जीजा-साली मिलकर चला रहे थे रैकेट
जांच में सामने आया कि चंदा (बदला हुआ नाम) अपने जीजा इरफान के साथ मिलकर इस पूरे रैकेट को संचालित कर रही थी। दोनों Piran Kaliyar क्षेत्र के कलियर-रहमतपुर रोड के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन्होंने रावली महदूद क्षेत्र में एक ठिकाना बनाकर वहां से यह अवैध धंधा चलाया हुआ था।
Sex racket in Haridwar

व्हाट्सएप पर भेजते थे फोटो, घर भी भेजते थे लड़की
पुलिस के मुताबिक आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की अश्लील तस्वीरें संभावित ग्राहकों को भेजते थे। सौदा तय होने के बाद ग्राहक को बुलाया जाता था या फिर युवती को उसके घर तक भेज दिया जाता था।
पुलिस ने छापा मारकर किया भंडाफोड़
सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस ने संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान जीजा-साली के साथ सूफियान नाम के एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिनके जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस रैकेट में और युवतियों को भी फंसाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।