चंद्रशेखर जोशी।
स्पा की आड में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लडकियों को आजाद कराया है। इनमें से एक लडकी थाईलैंड की रहने वाली है और जबकि तीन पूर्वी भारत के राज्यों से ताल्लुक रखती है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विदेशी महिला के बारे में उसके दूतावास को जानकारी दे दी है।
पुलिस के मुताबिक उधम सिंह नगर के एक बडे होटल रेजीडेंस में पिछले कुछ समय से देह व्यापार चलाए जाने की सूचनाएं मिल रही थी। इसी क्रम में होटल में छापामारी की गई है और यहां के स्पा में काम करने वाली चार लडकियों को हिरासत में लिया गया। इनमें एक लडकी थाईलैंड की है जबकि तीन नागालैंड और मेघालय की है। सभी की उम्र बीस से पच्चीस साल के बीच है। पुलिस ने इस मामले में होटल प्रबंधक और स्पा के संचालक को भी हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से ये धंधा चल रहा था। होटल मैनेजर का नाम हीरा सिंह बताया जा रहा है जो दिल्ली का रहने वाला है। जबकि स्पा संचालक राजू बाठला को भी पकडा है। पुलस के मुताबिक थाईलैंड की युवती होटल में टूरिस्ट वीजा लेकर काम कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसका वेतन रोक कर उसे जबरिया देह व्यापार में घसीटा गया। इस बार में महिला के दूतावास में जानकारी दी गई है।
ये भी पढें
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पकडा, दो महिला दलाल गिरफ्तार, तीन लडकियां कराई आजाद
हरिद्वार में सेक्स रैकेट का मास्टर जुल्फिकार उर्फ चाचा गिरफ्तार