हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा हरिद्वार के सलेमपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे आठ छात्रों को स्कूल प्रबंधन ने जांच के दौरान पकड़ लिया। इनमें से एक छात्र मौके से फरार होने में कामयाब हो गया जबकि सात छात्रों जिनमें से चार लडकियां भी हैं को पकड लिया गया। पुलिस देर रात तक इनसे पूछताछ कर रही थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर नकल के असली खिलाडियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। प्रशासन के मुताबिक सिडकुल के रावली महदूद स्थित सावित्री शिक्षा सदन की भूमिका की जांच की जा रही है क्योंकि ये सभी छात्र इसी स्कूल के बताए जा रहे हैं जिनकी जगह डमी छात्र परीक्षा देने आए थे।
कैसे आए पकड़ में
शिक्षा विभाग ने बताया कि उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की हिंदी की परीक्षा थी। परीक्षा कक्ष में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों ने कापी में साइन के दौरान एडमिट कार्ड चैक किया तो कुछ छात्रों के एडमिट कार्ड के उपर अलग से फोटो चिपका हुआ था।
यही नहीं इन एडमिट कार्ड को स्कूल प्रबंधन की ओर से वेरीफाई किया हुआ था और मुहर भी लगाई गई थी। अमूमन ऐसे मामलों में आधार कार्ड चैक करने के बाद ओके कर दिया जाता है। लेकिन यहां परीक्षा जांच में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को गडबडी लगी और उन्होंने प्रधानाचार्य को बुलाया।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा

स्कूल की भूमिका संदिग्ध
बाद में प्रधानाचार्य ने सावित्री शिक्षा सदन के प्रबंधन व अन्य आला अधिकारियों से पडताल की लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद छात्रों से कडाई से पूछताछ करने पर उन्होंने राज उगल दिया। इसी दौरन एक फर्जी छात्र स्कूल से भाग गया। पुलिस ने सात फर्जी छात्रों जिनमें चार लडकियां भी हैं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा

