Haridwar News सार्वजनिक संपत्तियों को रंगकर मर्दाना ताकत बढ़ाने, बवासीर और मनचाहा प्यार पाने जैसे भद्दे विज्ञापन करने वालों के खिलाफ हरिद्वार जिला प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरु कर दी है। इसी क्रम में पहला मुकदमा कनखल थाने में दर्ज कराया गया है। इसमें झोला छाप डॉक्टरों नीम हकीमों के अलावा दो नामी कंपनियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
Haridwar News
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
दिल्ली देहरादून हाईवे पर जगह जगह विज्ञापन लिखने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक विशाल कुमार गोयल की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें Dr Koran 7417002111 2-Sanchi Clinic 9870310308 3- Sadashiv Infra 8006083176, 9879928679 4-Dr Bharat 8445141821 5- Bhagander Clinic 9416557339 6-Drsinghla 7050330330 7-Guru kripa 9720582210 8- AFI पशुआहार 9216020408 9-J K Maxx 7982434312 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम 2003 के तहत किया है।
डीएम बोले कोई नहीं बख्शा जाएगा
वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत शहर को साफ सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। शहर की सडकों और हाईवे के किनारे भद्दे विज्ञापन देखने को मिलते है, जो शहर की सुंदरता पर सवाल खडे करते हैं। सार्वजनिक संपत्तियों पर गैर कानूनी तरीके से विज्ञापन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना शुरु कर दिया गया है।


