Dehradun Mussoorie Road Accident मसूरी घूमने जा रहे यूपी के यात्रियों की कार खाई में गिर गई। इसमें दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। कार में छह यात्री सवार थे और वीकेंड पर मसूरी घूमने के लिए नोएडा से ये चले थे। लेकिन शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर कार गहरी खाई में गिर गई।
Dehradun Mussoorie Road Accident

कौन है मृतकों में शामिल
1- अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश उम्र करीब- 32 वर्ष (driver मृतक)
2 – गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष (घायल)
3 – अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)
4 – राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश , उम्र करीब -30 वर्ष ।(घायल)
5 – मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र- 28 वर्ष (घायल)
6 – सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर उम्र 27 वर्ष (घायल)
- उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई
- धाकड़ धामी से बड़े दिले वाले धामी बने सीएम पुष्कर सिंह धामी, सीबीआई जांच को मंजूरी, युवाओं ने सराहा
- पिरान कलियर दरगाह पर भ्रष्टाचार की छाया: प्रशासन की नाकामी*
- हरिद्वार के बुग्गावाला में हाथी की संदिग्ध मौत, खेत में मिला शव
- रुड़की से बीटेक कर रहे छात्र हादसे का शिकार, एक की मौत दूसरा घायल