​डॉ. राव अकरम के जिला सचिव बनने पर स्वास्थ्य कर्मियों में हर्ष, इमलीखेड़ा PHC में हुआ जोरदार स्वागत-

अतीक साबरी:-​

इमलीखेड़ा (हरिद्वार)। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएचएस) जनपद हरिद्वार के नवनियुक्त जिला सचिव डॉ. राव अकरम का प्रथम बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा पहुँचने पर राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने की।

इस दौरान डॉ. अकरम को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि डॉ. राव अकरम एक ऊर्जावान और कर्मठ चिकित्सक हैं, उनके जिला सचिव मनोनीत होने से पूरे संगठन को नई मजबूती मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. अकरम डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराएंगे।

वरिष्ठ सदस्य अरविंद सैनी ने भी डॉ. अकरम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नर्सिंग अधिकारी भावना, किरण नाथ, मालती सजवान और नेहा चहल ने अपने संबोधन में डॉ. अकरम की नियुक्ति को जनपद के चिकित्सा जगत के लिए एक शुभ संकेत बताया।

अपने भव्य स्वागत से भावुक डॉ. राव अकरम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ और इमलीखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के साथियों ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे।

उन्होंने संकल्प लिया कि वह डॉक्टरों और कर्मचारियों की हर जायज मांग और समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और संगठन की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस अवसर पर विजय शर्मा, उर्वशी चौधरी, प्रदीप शर्मा, मनोज कुमार, मनीष सैनी, रविंद्र प्रताप, सुहेल, लक्ष्मण भंडारी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *